Home Breaking ईद-ए-मिलाद की तैयारी में हादसा,
BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ईद-ए-मिलाद की तैयारी में हादसा,

Share
Share

गिरिडीह। ईद-ए-मिलाद-उन्नबी की तैयारी के दौरान गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नीचे पहाड़ीडीह गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर पर्व का झंडा लगाने के दौरान 19 वर्षीय सब्बीर अंसारी हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सब्बीर घर की छत पर झंडा लगाने गया था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से हादसा हुआ। परिजन उसे तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। स्थानीय लोगों के बीच भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।

बताया गया है कि सब्बीर की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। पर्व की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

स्थानीय लोगों ने घरों के नजदीक से गुजर रहे हाई वोल्टेज तारों को लेकर भी चिंता जताई है। लोगों ने बिजली विभाग से ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच और जरूरी सुधार की मांग की है।

फिलहाल घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन और संबंधित विभाग से भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRanchi

खेलगांव में 9 हजार करोड़ की 1,650 योजनाओं की सौगात, समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन एवं सरकार के द्वितीय वर्षगांठ...

JharkhandRanchi

एक दिसंबर को राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य तैयारी।

राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक सक्रियता तेज। शहीद वीर बुली महतो...

DelhiJharkhand

दिल्ली युवा संसद में जेवीएम श्यामली की दो छात्राओं ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली की कक्षा ग्यारहवीं की दो छात्राओं—रश्मिता रॉय...

EducationJharkhandRanchi

बाल विवाह बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन: डालसा

डालसा टीम ने “बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, जागरूकता एवं शिकायत निवारण तंत्र...