हजारीबाग

बड़कागांव में सुरक्षा व्यवस्था को नई धार, संवेदनशील इलाकों में लगा ‘रक्षक ऐप’ बारकोड

Share
Share
Khabar365news

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की पहल से बढ़ेगी पुलिस गश्ती की निगरानी, करीब 25 महत्वपूर्ण स्थानों पर चिपकाए गए बारकोड स्टीकर

बड़कागांव(हजारीबाग)। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिस गश्ती को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़कागांव थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां ‘रक्षक ऐप’ के बारकोड स्टीकर लगाए गए हैं।
बीट पुलिसिंग व्यवस्था के तहत की गई इस पहल का उद्देश्य पुलिस गश्ती दल की गतिविधियों की नियमित निगरानी, सत्यापन एवं डिजिटल रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करना है। अब गश्ती दल इन निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर बारकोड को स्कैन करेगा, जिससे पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर प्रभावी नजर रखी जा सकेगी।
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के अनुसार, बड़कागांव थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप, बड़कागांव रेंज, प्रमुख चौक-चौराहों समेत संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील करीब 25 स्थानों पर रक्षक ऐप के बारकोड स्टीकर चिपकाए गए हैं। इससे इन क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के साथ-साथ गश्ती व्यवस्था को व्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाने में मदद मिलेगी।

रक्षक ऐप बारकोड के माध्यम से पुलिस गश्ती दल द्वारा निर्धारित स्थानों पर पहुंचने का डिजिटल सत्यापन एवं रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इससे यह भी सुनिश्चित किया जा सकेगा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की नियमित आवाजाही बनी रहे और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की क्षमता और मजबूत हो।

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की यह पहल पुलिसिंग में तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और सुरक्षा व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां रक्षक बारकोड की व्यवस्था करना बताता है कि थाना पुलिस केवल घटना के बाद कार्रवाई तक सीमित न रहकर अपराध की रोकथाम और प्रभावी निगरानी पर भी विशेष जोर दे रही है।
पुलिस की नियमित मौजूदगी और तकनीकी निगरानी से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ने की उम्मीद है। बड़कागांव थाना पुलिस की यह पहल क्षेत्र में स्मार्ट, सतर्क और जवाबदेह पुलिसिंग की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिखा 308 पहियों वाला ‘बाहुबली ट्रक

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग की सड़कों पर एक विशालकाय मल्टी-एक्सल ट्रक लोगों के आकर्षण...

हजारीबाग

समकालीन अभियान में गिद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Khabar365news 14 साल पुराने मामले का प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक...

हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन: कोंढ़ा गैंग के 8 शातिर गिरफ्तार,100 से अधिक छिनतई कांडों का खुलासा

Khabar365newsफर्जी नंबर प्लेट, बाइक बदल-बदलकर वारदात और रेकी के बाद छिनते थे...