हजारीबाग

समकालीन अभियान में गिद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news

14 साल पुराने मामले का प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

गिद्दी(हजारीबाग)। जिले में फरार एवं वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत गिद्दी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बड़कागांव थाना कांड संख्या 19/14 के लंबे समय से फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त सुखलाल महतो उर्फ गंझू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट (NBW) जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर गिद्दी थाना पुलिस लगातार सक्रिय थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उनकी सक्रियता, बेहतर पुलिसिंग और लगातार मॉनिटरिंग का परिणाम है कि पुराने मामलों में भी फरार चल रहे अभियुक्तों तक पुलिस पहुंच रही है। लंबे समय से लंबित मामलों के अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर गिद्दी पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति पुलिस की गंभीरता को दर्शाती है।
पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि कानून के शिकंजे से लंबे समय तक बच पाना अब आसान नहीं है। फरार अभियुक्तों एवं न्यायालय से वारंट निर्गत आरोपियों के विरुद्ध गिद्दी पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन: कोंढ़ा गैंग के 8 शातिर गिरफ्तार,100 से अधिक छिनतई कांडों का खुलासा

Khabar365newsफर्जी नंबर प्लेट, बाइक बदल-बदलकर वारदात और रेकी के बाद छिनते थे...

हजारीबाग

पेंशन पुनर्बहाली दिवस पर गूंजा OPS का संदेश, कर्मचारियों ने लिया अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प

Khabar365newsरिपोर्ट /आरिफ खन हजारीबाग: JHAROTEF प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष रंजीत...