हजारीबाग

पेलावल दक्षिणी में JSLPS की वार्षिक आमसभा, पारदर्शिता के साथ रखा आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा

Share
Share
Khabar365news

महिला समूहों की भागीदारी से मजबूत हो रहा स्वावलंबन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया उत्साहवर्धन

कटकमसांडी। पेलावल दक्षिणी पंचायत भवन में शनिवार को JSLPS के तत्वावधान में पेलावल संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के एक वर्ष के आय-व्यय एवं लेखा-जोखा को पूरी पारदर्शिता के साथ सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
आमसभा में समिति से जुड़े विभिन्न महिला समूहों की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान समूहों की गतिविधियों, आर्थिक प्रगति और स्वावलंबन को लेकर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, बीस सूत्री अध्यक्ष सरयू यादव, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मोहम्मद शौकत सरवर, BPM अनिल कुमार, जिला परिषद सदस्य मंजू नंदिनी, पेलावल दक्षिणी मुखिया नूरजहां, पबरा मुखिया सहित संकुल से जुड़े सभी महिला समूहों की सदस्य मौजूद रहीं। बैठक में पारदर्शिता, जवाबदेही और महिला समूहों को और सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...

हजारीबाग

महिला अपराध के फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, कटकमसांडी पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से लंबे समय से फरार...

हजारीबाग

मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी...

हजारीबाग

ईवी चार्जिंग स्टेशन के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsबड़ा बाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी के नेटवर्क पर शिकंजा,...