हजारीबाग

महिला अपराध के फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, कटकमसांडी पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा

Share
Share
Khabar365news

थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने की कार्रवाई

कटकमसांडी(हजारीबाग)। महिला संबंधी अपराध के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ कटकमसांडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है।
कटकमसांडी थाना कांड संख्या 194/25, दिनांक 12.09.2025, धारा 69/354(2)/376(2)/378(4)/79 BNS में फरार चल रहे आरोपी रोशन कुमार, पिता सुंदर राम, निवासी सेक्टर-4, वैशाली, थाना कौशांबी, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को पुलिस टीम ने तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर गाजियाबाद से गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई में कटकमसांडी थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक अनुपम प्रकाश की सक्रियता और नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार सूचनाओं का संकलन करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, पुलिस अवर निरीक्षक बिरजा कुजूर, चालक आरक्षी नंदलाल कुमार एवं कटकमसांडी थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।
महिला संबंधी अपराध होने के कारण पुलिस द्वारा पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी...

हजारीबाग

ईवी चार्जिंग स्टेशन के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsबड़ा बाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी के नेटवर्क पर शिकंजा,...

हजारीबाग

कोढ़ा गैंग पर शिकंजा, 65 कांडों का उद्भेदन—कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक को प्रशस्ति पत्र

Khabar365newsसंगठित अपराध के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, 58 गुम मोबाइल...