रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु
केंद्र सरकार के MMDR कानून के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पतरातु प्रखंड इकाई ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. धरना में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिनियम वापस लेने की मांग की गयी. इस मौके पर कई वक्ताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां की अर्थव्यवस्था तथा बड़ी आबादी का जीवन खनिज संसाधनों से जुड़ा है. ऐसे में खनिज और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े कानूनों का राज्य पर सीधा असर पड़ता है. झारखंड जल, जंगल और जमीन के अधिकार को लेकर लंबे समय से संघर्ष करता रहा है.
राज्य के प्राकृतिक संसाधनों पर यहां के लोगों का अधिकार और हित सुनिश्चित होना चाहिए। केंद्र सरकार की नीतियों से झारखंड के हित प्रभावित हो रहे हैं झामुमो ऐसे प्रावधान का विरोध करेगा।ज्ञापन देने वालों में झलकू बेदिया, उदय अग्रवाल, हरिलाल बेदिया, मुकेश राउत, सीताराम मुंडा,अलीम अंसारी, चैलेन्द्र बेदिय,बीरेंद्र यादव,, आजाद अंसारी,अशोक रजक, प्रमोद ठाकुर, मनोज महली, राजेश ठाकुर, नंदकिशोर मुंडा, चरकु गंजू, तुलेश्वर राम, लक्ष्मी राम, राजकुमार ठाकुर, मनसा बेदिया, शिवनाथ बेदिया, नकुल सिंह, शिवनारायण प्रसाद इत्यादि लोग शामिल थे lधरना-प्रदर्शन में सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।
Leave a comment