
जामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश पर
जिला के आमजनों में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने के उददेश्य से जामताड़ा पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान संचालित करते हुए लोगों के गुम हुए मोबाईल,फोन की बरामदगी कि गई एवं उसके वास्तविक धारकों को सुपूर्द किया गया इसके लिए एक माह का विशेष अभियान सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद सभी थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में गुम हुए मोबाईल से संबंधित दर्ज सन्हा एवं CEIR Portal पर दर्ज शिकायतों के आधार पर जामताड़ा पुलिस जिला एवं अन्य जिला एवं राज्य से कुल 17 मोबाईल जिसमे जामताड़ा थाना से 02,नारायणपुर थाना से 02,करमाटांड़ थाना से 02,मिहिजाम थाना से 04,नाला थाना से 03,बिन्दापाथर थाना से 01,फतेहपुर थाना से 01 और बागडेहरी थाना से 02 मोबाइल बरामद किया गया तत्पश्चात सभी थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना में बरामद मोबाईल उनके बास्तविक धारकों को सत्यापन कर सुपूर्द किया गया।

Leave a comment