रांची। झारखंड में आज यानी 29 सितंबर को मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिणी झारखंड के कोल्हान और आसपास के इलाकों के साथ मध्य झारखंड में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। रांची और आसपास के क्षेत्रों में गरज, वज्रपात और तेज हवा के झोंकों के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है। अलग-अलग हिस्सों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवा के झोंके चल सकते हैं। ऐसे में खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में बारिश का दौर आगे भी जारी रह सकता है। राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
रांची में आज तापमान लगभग 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से वज्रपात और तेज हवा के दौरान सावधानी बरतने तथा स्थानीय मौसम चेतावनियों पर नजर रखने की अपील की है।
Leave a comment