गोड्डा। भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गोड्डा के कालीपीठ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद लिया।
इसके बाद बाबूलाल मरांडी ने मंदिर परिसर स्थित आश्रम के बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।
इस दौरान उन्होंने बच्चों को दुलार किया और उनकी पढ़ाई-लिखाई को लेकर भी जानकारी ली। बच्चों के साथ बाबूलाल मरांडी का सहज अंदाज देखने को मिला।
उन्होंने बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आश्रम में बच्चों की देखभाल और शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
बाबूलाल मरांडी के दौरे के दौरान आश्रम परिसर में बच्चों और मौजूद लोगों के बीच उत्साह का माहौल रहा।
Leave a comment