मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अभिलंब हटाया जाए मनोज कुमार महतो
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू अंचल परिषद एवं एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातू के द्वारा वोट चोरी, एस आई आर के खिलाफ यूनियन ऑफिस पीटीपीएस से कटिया चौक तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया यह विरोध मार्च कटिया चौक में जाकर सभा में तब्दील हो गई उसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया एवं केंद्र सरकार से मांग किया गया कि जो मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश्वर कुमार को अभिलंब निलंबन करो एवं पुराना वोटर लिस्ट बहाल करो एस आई आर बंद करो ।
13 करोड़ वोटर काटे गए हैं उसे वापस लिया जाए,।वही भाकपा पतरातु अंचल सचिव सह एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा सचिव कामरेड मनोज कुमार महतो ने कहां की मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार बीजेपी से गठबंधन कर मोदी सरकार सभी राज्यों में सत्ता में लाने के काम करती है जनता का वोट लगातार चोरी कर रही है एस आई आर के नाम पर पूरे देश में लगभग 13 करोड़ मतदाताओं का वोटर लिस्ट से नाम हटा दिया गया है आज चुनाव आयोग के मोदी सरकार से गठबंधन कर गरीब जनता को एस आई आर के नाम पर लगातार परेशान किया जा रहा है जब तक मुख्य चुनाव आयोग को सरकार हटाए कि नहीं तब तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं एटक सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे । मौके पर मनोज कुमार महतो मनोज पहन नरेश बेदिया प्रदीप सिंह सत्यनारायण सिंह संदीप ठाकुर आनंद सिंह धर्मेंद्र साहू राजू पासवान चैता, विक्की कुमार, रामप्रीत गंजू, जगन्नाथ महतो ,फुलेश्वर गंजू आदि मौजूद थे।
Leave a comment