रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड के रोचाप गांव में श्री श्री काली पूजा, मेला एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को काली मंडप प्रांगण में ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता दिनेश्वर महतो ने की, जबकि संचालन अभिमन्यु महतो ने किया।
बैठक में काली पूजा, मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने, ग्रामीणों के सहयोग तथा आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से पूजा समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष उमेश महतो, उपाध्यक्ष विक्की प्रजापति, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महतो, उपकोषाध्यक्ष अभिमन्यु महतो, सचिव त्रिपुरारी सिंह तथा उपसचिव श्रवण कुमार महतो को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, पालू पंचायत के पूर्व मुखिया गंगाधर महतो को संरक्षक बनाया गया।
बैठक में प्रयाग महतो, चेतन कुमार, दीपक कुमार, शिव कुमार, पंकज कुमार, मनोहर कुमार, रोशन ठाकुर, राजेंद्र कुमार, सतीश कुमार, प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, श्रवण कुमार, टेकलाल महतो, जितेंद्र कुमार महतो, गुड्डू सिंह, जयपाल सिंह, मुन्ना सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
बैठक में ग्रामीणों ने आपसी एकता, सहयोग और भाईचारे के साथ काली पूजा एवं मेले को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई। समिति का उद्देश्य गांव के सभी लोगों के सहयोग से धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी भव्य एवं यादगार बनाना है।
Leave a comment