ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

महामहिम राज्यपाल के आगमन का कार्यक्रम तीनों गांवों में संपन्न

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी का आज पतरातु प्रखंड के तीन गांवों – हरिहरपुर पंचायत के राजाबेड़ा, तालाटांड पंचायत के बरतुआ तथा हफुआ पंचायत के ईचापिरी में आगमन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

महामहिम ने तीनों गांवों में एकल अभियान द्वारा संचालित विद्यालयों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से संवाद किया, उनकी पढ़ाई, संस्कार शिक्षा एवं पंचमुखी शिक्षा की जानकारी ली। ग्राम समिति के सदस्यों से भी उन्होंने एकल विद्यालय के संचालन एवं ग्रामीण विकास के कार्यों पर चर्चा की। ग्राम बरतुआ में सर्वप्रथम शहीद राम प्रसाद महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित किए उसके बाद गौ माता को चारा और घास दिए और शिव मंदिर बाबा भोलेनाथ को चरण स्पर्श किए और पूरे क्षेत्र का सुख शांति और सौहार्द का कामना किये मंच से राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पूर्व क्षेत्रीय संचालक सिद्ध नाथ सिंह के द्वारा एक पुस्तक महामहिम को भेट किया गया एवं शहीद परिवार के वंशज कामेश्वर महतो तथा समाज में कार्य कर रहे मोरनाथ महतो तथा वकील महतो को शाल देकर महामहिम के द्वारा सम्मानित किया गया तथा मंच का संचालन पतरातू संच के सचिव मुखिया किशोर कुमार महतो के द्वारा किया गया इसके साथ ही ईचापिरी में गांव में महामहिम के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी खैर मांझी के वंशज दुर्गा मांझी एवं अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. ललन कुमार शर्मा ने कहा कि एकल अभियान का लक्ष्य सुदूर ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार और जागरूकता पहुंचाना है, जहां औपचारिक शिक्षा की पहुंच कठिन है। वही संच के सचिव मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि एकल अभियान ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और गांवों के समग्र विकास के लिए चलाया जाने वाला एक सामाजिक अभियान है। इसका प्रमुख उद्देश्य उन दूर-दराज के गांवों और बस्तियों तक शिक्षा एवं विकास की सुविधाएं पहुंचाना है, जहां इनकी उपलब्धता सीमित है। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन पतरातु प्रखंड के अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया और सीडीपीओ के नेतृत्व में प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

इस सफल कार्यक्रम में संभाग अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, राष्ट्रीय महिला प्रमुख उषा जालान, पतरातु संच समिति सचिव सह मुखिया किशोर कुमार महतो, गंगाधर महतो भुवनेश्वर महतो ,वकील महतो मोहन नाथ महतो, भुनेश्वर ठाकुर, अनीता जैन, पारिजात कुमारी, बाबूलाल गोप, राजू पाण्डेय, अर्जुन सिंह, कर्ण महतो, चन्द्रशेखर कुमार, नागेश्वर महतो, शांती देवी, खिरेन्द्र कुमार, नन्दकिशोर महतो, रविन्द्र बेदिया, दिनेश महतो, अजीत कुमार, नित्यानंद महतो, छोटू करमाली , राजकिशोर महतो, संगीता कुमारी, देवासन गंझू सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBokaroBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बोकारो के एस पौंड में देर रात तोड़फोड़, कई पोकलेन मशीनें क्षतिग्रस्त

Khabar365newsबोकारो: बोकारो के महुआर गांव स्थित एस पौंड में बीती रात तोड़फोड़...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा जनता दरबार में 50 से अधिक लोगों ने रखीं समस्याएं, डीसी ने एक सप्ताह में निष्पादन का दिया निर्देश

Khabar365newsजामताड़ा उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी,आलोक कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धराली में कल्पकेदार मंदिर की तलाश, 11 फीट तक हुई खोदाई

Khabar365newsधराली, उत्तराखंड: उत्तराखंड के धराली में कल्पकेदार मंदिर की तलाश को लेकर...