हजारीबाग

चाकूबाजी की वारदात के 24 घंटे के भीतर बड़कागांव पुलिस का बड़ा एक्शन, जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार; निशानदेही पर चाकू बरामद

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम सांढ-छपेरवा में चाकू से जानलेवा हमले की घटना के बाद थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर प्राथमिकी अभियुक्त रामचंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। बड़कागांव पुलिस की इस तत्परता को अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को ग्राम सांढ-छपेरवा में रामचंद्र महतो द्वारा मनोज कुमार एवं राजू कुमार पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई शुरू की।

इस मामले में बड़कागांव थाना कांड संख्या 187/26, दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 126(2), 118(1), 118(2), 352, 351(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान तेज करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त रामचंद्र महतो, पिता स्वर्गीय चेतलाल महतो, निवासी ग्राम सांढ, टोला छपेरवा, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद किया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की तत्परता की चर्चा

पूरे मामले में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई उल्लेखनीय रही। गंभीर रूप से दो लोगों के घायल होने की घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी से कार्रवाई की और 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी तथा घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी की। पुलिस की इस सक्रियता से यह संदेश गया है कि गंभीर आपराधिक घटनाओं में त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता है।

बड़कागांव पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध पर अंकुश लगाने के प्रयासों को मजबूती मिली है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की तत्परता और जवाबदेही के रूप में देखा जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

एक घंटे के भीतर कोर्रा पुलिस ने सकुशल बरामद किया सात वर्षीय मासूम, थाना प्रभारी नेमधारी रजक की तत्परता से माता-पिता को लौटी खुशियां

Khabar365newsहजारीबाग। पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का सराहनीय उदाहरण हजारीबाग के...

हजारीबाग

पदमा में चोरी की वारदात का पुलिस ने किया जोरदार खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी के टेंपू और पंप मोटर बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और...