Home Active हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Share
Share
Khabar365news

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी। अदालत ने केंद्र सरकार को मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है।

यह याचिका धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने और विशेष अदालत में चल रही मुकदमे की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग से संबंधित है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति मनोज प्रसाद की खंडपीठ कर रही है।

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से अपना जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब मामले में अगली सुनवाई 19 नवंबर को निर्धारित की गई है।

हेमंत सोरेन ने अपनी याचिका में पीएमएलए की धारा 44 के प्रावधानों को चुनौती दी है। साथ ही, उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका लंबित रहने तक विशेष अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की है। हालांकि, हाईकोर्ट ने फिलहाल ट्रायल पर रोक लगाने का आदेश नहीं दिया है।

अब अगली सुनवाई में केंद्र सरकार के जवाब और अदालत में रखे जाने वाले पक्ष पर नजर रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

खराब मौसम के चलते झारखंड के चार जिलों में स्कूल बंद

Khabar365newsरांची: झारखंड में खराब मौसम को देखते हुए चार जिलों में स्कूल...