Home Active एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल
ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर आज पत्रकारों को बताया कि पतरातू पुलिस अनुमंडल अंतर्गत अपराध कर्मियों द्वारा एटीएम मशीन से छेड़छाड़ और लोगों के एटीएम कार्ड का दुरूपयोग कर पैसे की निकासी करनेवाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के चार सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जिनके पास से अलग-अलग बैंकों के 18 एटीएम कार्ड, 5 मोबाइल, 2 स्कूटी, 8970 रुपये नकद सहित एटीएम मशीन में छेड़छाड़ करनेवाले औजार बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला निवासी मनीष कुमार (28 वर्ष) पिता ब्रजेश कुमार, बिहार के मधुबनी जिला निवासी मो. आसिफ (30 वर्ष) पिता मो. अंग्रेज अंसारी, बिहार के नवादा जिला निवासी आयुष कुमार (25 वर्ष) पिता अनमोल कुमार सिंह और झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत विकास नगर निवासी सूरज कुमार (37 वर्ष) पिता शैलेंद्र सिंह शामिल हैं।


इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू राघवेंद्र शर्मा ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि क्षेत्र में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ और एटीएम कार्ड का दुरूपयोग कर रुपयों की निकासी के साथ ही बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ठगी के मामले प्रकाश में आ रहे थे। इस संबंध में बीते 27 अक्टूबर को बासल थाना और 28 अक्टूबर को पतरातू थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने एसडीपीओ पतरातू के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। उनके निर्देश पर पुलिस अनुसंधान में जुट गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के सहयोग से बरकाकाना ओपी अंतर्गत SBI ATM के पास 4 संदिग्ध व्यक्तियों को घूमते हुए देखा गया। गठित टीम द्वारा घेराबंदी कर चारों को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उनके पास से 18 लोगों के ATM कार्ड, 8970/- रुपये नगद तथा ATM में छेड़छाड़ करने के लिए प्रयुक्त इंजीनियरिंग टूल्स बरामद किए गए। पूछताछ में अपराधियों ने पिछले दिनों ATM में छेड़छाड़ कर पैसे की अवैध निकासी की बात स्वीकार की है। बताया जाता है कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है।

कार्रवाई में एसडीपीओ पतरातू राघवेंद्र शर्मा, सर्किल इंस्पेक्टर सत्येन्द्र कुमार सिंह, बासल थाना प्रभारी अनन्त कुमार, पतरातू थाना प्रभारी विकास आर्यन, भुरकुंडा ओपी प्रभारी शिवलाल गुप्ता, तकनीकी शाखा के नौशाद अहमद सहित अन्य पुलिस कर्मी सदलबल शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...