Home Active एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल रामगढ़ अंतर्गत पतरातु संच के एकदिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग कम्युनिटी हॉल कटिया पतरातु में संपन्न हुआ
पतरातु संच (रामगढ़ अंचल) एकल अभियान के अंतर्गत डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में स्वाभिमान पर्व के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की गई।
इस बैठक में पतरातु संच के 19 गांवों से 19 आचार्या दीदी उपस्थित हुईं। इस दौरान प्रत्येक आचार्या दीदी को दो दो ई-शिक्षा टैबलेट प्रदान किया गया। अब इन टैबलेट के माध्यम से विद्यालय के बच्चों को ऑनलाइन एवं डिजिटल शिक्षा दी जाएगी।

इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा उनकी पढ़ाई को और अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। इस बैठक में सभी आचार्योंको बताया गया कि स्वाभिमान पर कोई तहत सभी विद्यालय ग्राम में साप्ताहिक पाठशाला एवं सप्ताहिक सत्संग भी करना सुनिश्चित किया गया


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पतरातु संच समिति सचिव किशोर कुमार महतो , उपाध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर सक्रिय समिति सदस्य नंदकिशोर महतो दक्षिण झारखंड संभाग अभियान प्रमुख श्री राजू पांडे जी, अंचल अभियान प्रमुख हीरालाल महतो पतरातू संच प्रशिक्षिका शांति देवी भुरकुंडा संच प्रशिक्षक नागेश्वर महतो आचार्या लीलावती देवी यशोदा देवी वीणा देवी ललिता देवी पुष्पा देवी सुनीता देवी प्रिया देवी एवं समस्त सभी 19 आचार्या उपस्थित रहे।
एकल अभियान की यह पहल ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने तथा डिजिटल माध्यम से उनके शैक्षणिक विकास को गति देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

Khabar365newsउपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...