Home Active जेटेट-2026 को लेकर पाकुड़ प्रशासन अलर्ट, डीसी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण; 30 केंद्रों पर होगी परीक्षा
ActiveJharkhandPakur

जेटेट-2026 को लेकर पाकुड़ प्रशासन अलर्ट, डीसी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण; 30 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Share
Share

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

पाकुड़। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। 01 नवंबर को जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मेघा भारद्वाज ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती भी मौजूद रहीं।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मॉडल कॉलेज पाकुड़, महिला कॉलेज एवं पीएम श्री मध्य विद्यालय धनुषपूजा स्थित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों, डिस्प्ले मॉनिटर, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था तथा अन्य जरूरी सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

सीसीटीवी कैमरों से होगी परीक्षा कक्षों की निगरानी

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह कार्यशील रहने चाहिए। कैमरों की कनेक्टिविटी एवं डिस्प्ले मॉनिटर पर प्रत्येक परीक्षा कक्ष की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई देनी चाहिए। निगरानी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पर्याप्त रोशनी एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं का दोबारा सत्यापन करने का भी निर्देश दिया गया।

सघन जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश

परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले प्रत्येक परीक्षार्थी की निर्धारित प्रक्रिया के तहत सघन जांच (फ्रिस्किंग) की जाए। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) एवं चेकलिस्ट का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखें, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

धुर्वा में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को दी गई श्रद्धांजलि, 18वां मासिक कार्यक्रम आयोजित

रांची । देश व्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी के नायकों को श्रद्धांजलि...

ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...