Home Jharkhand पीवीएनएल प्रबंधन के उदासीन रवैये पर उठे सवाल
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीएनएल प्रबंधन के उदासीन रवैये पर उठे सवाल

Share
Share

पतरातू बावनधारा से पीटीपीएस डैम तक मुख्य सड़क पर भारी वाहनों का परिचालन रात 10 बजे के बाद सुनिश्चित करने की मांग।

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

जयप्रकाश सिंह ननकी जिला उपाध्यक्ष सह रामगढ़ विधानसभा प्रभारी ने पतरातू क्षेत्र में पीवीएनएल प्रबंधन के उदासीन रवैये के कारण आम नागरिकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पतरातू बावनधारा से लेकर पीटीपीएस डैम परिसर तक का मुख्य सड़क मार्ग अत्यंत व्यस्त एवं भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बसों का आवागमन होता है। साथ ही रांची आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहन, प्रखंड मुख्यालय, अस्पताल, बाजार एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों तक पहुंचने के लिए आम नागरिक इसी सड़क का उपयोग करते हैं।

ऐसी स्थिति में दिन के समय इस व्यस्त सड़क पर भारी वाहनों का परिचालन आम लोगों, स्कूली बच्चों, मरीजों एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। भारी वाहनों के कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। कई लोगों की जान अभी तक जा चुकी है और कल मनीष राम उम्र 19 वर्ष भी दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं जो काफी दुखदाई है।

दुर्भाग्यपूर्ण है कि क्षेत्र की इस गंभीर समस्या पर पीवीएनएल प्रबंधन द्वारा अब तक अपेक्षित संवेदनशीलता एवं ठोस पहल नहीं दिखाई गई है।

इस संबंध में मांग की जाती है कि पतरातू बावनधारा से पीटीपीएस डैम परिसर तक के मुख्य सड़क मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन रात्रि 10 बजे के बाद ही सुनिश्चित किया जाए। दिन के समय स्कूल बसों, एंबुलेंस, आम नागरिकों एवं छोटे वाहनों के सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता दी जाए।

प्रबंधन को यह समझना होगा कि औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा और सुविधा की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। विकास के नाम पर आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और मरीजों की जान जोखिम में नहीं डाली जा सकती।

जय प्रकाश सिंह ननकी ने जोर देते हुए कहा कि पीवीएनएल प्रबंधन एवं संबंधित प्रशासन से आग्रह है कि भारी वाहन का परिचालन रात्रि 10 बजे के बाद अविलंब हर हाल में बहाल करे अन्यथा बाध्य होकर जनता सड़क पर उतरने का कार्य करेगी।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में एनटीपीसी का 52वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गौरव के साथ मनाया गया

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...

BreakingCrimeJharkhandRanchi

डोरंडा से लापता दो वर्षीय अर्णव का शव बरामद, परिवार में पसरा मातम

राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित 56-सेट कुम्हारटोली से शुक्रवार शाम...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंगभारतरांची

धनतेरस-दीपावली को लेकर मेदिनीनगर बाजार में कड़ी बैरिकेडिंग,

पलामू। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए मेदिनीनगर बाजार क्षेत्र...