रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत एयरटेल कंपनी के टावर से MUX मशीन की चोरी के मामले में आवेदन के आधार पर अनुसंधान किया गया था। उसके बाद रामगढ़ एसपी पतरातू एसडीपीओ के मार्गदर्शन में सीट का गठन किया गया था इस मामले में पतरातू पुलिस ने एक आरोपी बबलू कुमार ग्राम बढनिया, थाना परैया, जिला गया निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि बबलू कुमार से MUX मशीन में लगने वाले महत्वपूर्ण पार्ट्स CFP2 बरामद किया है जिसकी कीमत₹500000 बताई जा रही है । इस मामले में आगे की जांच और कांड में शामिल अन्य लोग तथा शेष चोरी की समान की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है। छापामारी अभियान में पतरातू थाना प्रभारी विकास आर्यन, पुअनी उपेंद्र कुमार, सुजीत कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल शामिल थे।





Leave a comment