
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
स्टीम कॉलोनी स्थित दामोदर नदी छठ घाट में छठ घाट निर्माण समिति के सदस्यों के द्वारा एक अस्थाई पुल का निर्माण किया गया है, ताकि लोग दामोदर नदी के बीच में बने घाट तक सफलतापूर्वक बिना किसी परेशानी के पहुंच सकें।घाट तक पहुंचने के लिए पुल की आवश्यकता थी, जिसे कमेटी के सदस्यों ने काफी मेहनत से बनाया है। पुल बन जाने से अब छठ व्रतियों सहित सभी श्रद्धालुओं को नदी पार करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी आसानी से घाट तक पहुंच सकेंगे।

आज इस अस्थाई पुल का निरीक्षण वरीय अनुभाग अभियंता (कार्य) विनय कुमार ने समिति के सदस्यों के साथ किया। उन्होंने पुल की मजबूती और व्यवस्था का जायजा लिया और समिति के कार्य पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कमेटी के सदस्यों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि छठ व्रतियों की सुविधा के लिए यह बहुत ही सराहनीय कार्य है।
निरीक्षण के दौरान समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है।





Leave a comment