दिनांक 15 नवंबर 2026 (रविवार) समय सुबह 7:00 बजे
मार्ग बापू वाटिका, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक, रांची
स्वच्छता का संकल्प लें — दौड़ें, जुड़ें, स्वच्छ बनाएँ:- जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री
झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रांची द्वारा “रन फॉर क्लीनलीनेस” विशेष स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
झारखण्ड की मिट्टी से जुड़ने, स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प लेने और राज्य के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी को व्यक्त करने का माध्यम
यह दौड़ सिर्फ एक शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि झारखण्ड की मिट्टी से जुड़ने, स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प लेने और राज्य के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी को व्यक्त करने का माध्यम है। राज्य स्थापना दिवस पर नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने तथा “स्वच्छ झारखण्ड-स्वस्थ झारखण्ड” की भावना को मजबूत करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम विवरण
- दिनांक: 15 नवंबर 2026 (रविवार)
- समय: सुबह 7:00 बजे
- मार्ग: बापू वाटिका, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक, रांची
सभी वर्गों के नागरिकों — युवा, परिवार, छात्र-छात्राएँ, अधिकारी, कर्मचारी एवं आम जनता — को इस दौड़ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। सभी प्रतिभागियों से अनुरोध हैं कि वे समय से पहले पहुँचकर दौड़ में शामिल हों और स्वच्छता का संदेश फैलाएँ।
“आइए, झारखण्ड की मिट्टी से जुड़े, दौड़ें और स्वच्छता का संदेश फैलाएँ। यह सिर्फ दौड़ नहीं, बल्कि हमारे राज्य के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का प्रतीक है। एक साथ दौड़ें, एक साथ स्वच्छ बनाएँ।”
स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव
स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। राज्य स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर यह दौड़ नागरिकों को स्वच्छता के प्रति सक्रिय रूप से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनेगी।





Leave a comment