रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को देखते हुए ग्राम पंचायत कटिया बस्ती में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए कटिया पुत्रियां नदी की साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत नदी एवं उसके आसपास के छठ घाटों की सफाई की गई। घाटों पर जमा कचरा, गंदगी एवं प्लास्टिक को हटाकर पूजा के लिए स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण तैयार किया गया।
इस अवसर पर मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। छठ पूजा में स्वच्छता का विशेष महत्व है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि नदी, तालाब एवं छठ घाटों को स्वच्छ रखें और जल को प्रदूषित होने से बचाएं।
उन्होंने पंचायत के सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से अपील की कि छठ पूजा के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा पूजा संपन्न होने के बाद घाटों पर कूड़ा-कचरा न छोड़ें। सफाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपमुखिया नंद किशोर महतो, मोहित कुमार ,दिलीप कुमार, रंजन कुमार ,रामू महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे





Leave a comment