Home Jharkhand छठ महापर्व से पहले वेतन रोके जाने पर भड़के मजदूर, HEC मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने जताई कड़ी नाराजगी
JharkhandRanchi

छठ महापर्व से पहले वेतन रोके जाने पर भड़के मजदूर, HEC मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने जताई कड़ी नाराजगी

Share
Share


रांची: भारी इंजीनियरिंग निगम (HEC) में NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) द्वारा नियुक्त अधिकारी के बयानों के बाद कर्मियों और मजदूरों के बीच भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। लोक जैसे महान और पवित्र पर्व छठ के ठीक पहले कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्णय को एचईसी मजदूर संघ ने बेहद शर्मनाक और अमानवीय करार दिया है।


वेतन रोकना कानून और नैतिकता के खिलाफ: रमाशंकर प्रसाद


HEC मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने इस पूरी स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कर्मियों का 32 माह का वेतन बकाया हो गया है और देश में ऐसा कोई कानून नहीं है जो मजदूरों द्वारा किए गए कठिन परिश्रम और कमाए वेतन के भुगतान को रोक सके। इसके बावजूद, वेतन का भुगतान बाधित करना और इस पर ग्रहण लगाना न केवल चिंता का विषय है, बल्कि यह मजदूरों के अधिकारों का हनन भी है।
उन्होंने आगे कहा कि एक ओर जहां पूरा देश और कर्मचारी छठ महापर्व की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रबंधन या NCLT के अधिकारियों द्वारा इस तरह का तुगलकी फरमान जारी करना मजदूरों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।


मजदूरों में बढ़ती बेचैनी


त्योहार के इस सीजन में वेतन न मिलने के कारण HEC के हजारों कर्मियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, घर खर्च और पर्व के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी प्रभावित होने से मजदूरों का धैर्य जवाब देने लगा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मेहनतकशों के पसीने की कमाई का भुगतान नहीं किया गया, तो मजदूर संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

सुनील कुमार
मीडिया प्रभारी

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

छठ महापर्व को लेकर कटिया पुत्रियां नदी की साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के...

JharkhandRanchi

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर “रन फॉर क्लीनलीनेस” का आयोजन

दिनांक 15 नवंबर 2026 (रविवार) समय सुबह 7:00 बजे मार्ग बापू वाटिका,...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू स्टीम कॉलोनी: चर्चित दशरथ बाबा का नहाय-खाय संपन्न, इस बार लगेगा 2051 सूप का अर्घ्य

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रेलवे स्टीम कॉलोनी के चर्चित दशरथ...