
हजारीबाग: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने ईचाक के पारसी निवासी और भाजपा कार्यकर्ता सुभाष कुमार को कोडरमा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत हजारीबाग अनुमंडल का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और राजनीतिक सहयोगियों में हर्ष का माहौल है। सुभाष कुमार ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर उन्हें जो सम्मान और जिम्मेदारी दी गई है, उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।उन्होंने कहा कि सांसद के कुशल मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आम लोगों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने का प्रयास करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर गौतम नारायण सिंह, शंकर सिंह, राजेश अग्रवाल, मनोज सिंह, प्रकाश राम चंद्रवंशी, निशित नारायण सिंह, गोपाल सिंह, सुधीर मेहता, महेश साव, निरंजन मेहता, शंकर सोनी, मनोज सोनी, बृजेश सिन्हा, सच्चिदानंद अग्रवाल, निर्मल कपरदार, वशिष्ठ दास, पवन पांडे, पप्पू पांडे और सुनील सोनी सहित कई लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उम्मीद जताई कि सुभाष कुमार अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ करेंगे।





Leave a comment