Home Jharkhand बच्चे देश के सबसे बड़ी पूंजी – शहनाज
JharkhandLohardaga

बच्चे देश के सबसे बड़ी पूंजी – शहनाज

Share
Share

नेशनल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस,

विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा। नेशनल पब्लिक स्कूल, कुटमू लोहरदगा में 14 नवंबर शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नर्सरी से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर बच्चों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नर्सरी से कक्षा 1 तक के बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता तथा कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।


कार्यक्रम में बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आकर्षक का केंद्र रहा ।बच्चों में काफी उत्साह रहा । बच्चे झांसी की रानी, बिरसा मुंडा, महात्मा गांधी, डॉक्टर भीम राव आंबेडकर, जवाहर लाल नेहरू, मदर ट्रेसा, किसान, पुलिस, फौजी, डॉक्टर, नर्स , दुल्हन , नेता , सही कई रूप धारण किए बच्चे आए थे।
क्विज प्रतियोगिता को रोचक बनाने के लिए विद्यार्थियों को चार समूहों में बांटा गया था। समूह का नाम क्रमशः संथाल परगना , कोल्हान, साउथ छोटा नागपुर, नॉर्थ छोटागपुर था ।सभी समूहों के बीच ज्ञान और प्रतिभा की शानदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, क्विज प्रतियोगिता के सवाल झारखंड राज्य से संबंधी थे। क्लास 2 से 5 के बच्चों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।जिस में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिए । छोटे बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं में अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य शहनाज बानो ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा, संस्कार और उचित मार्गदर्शन देना हम सभी की जिम्मेदारी है। बच्चे ही देश के सब से बड़ी पूंजी हैं ।उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्रेम करते थे। उनका मानना था कि आज के बच्चे ही कल के विकसित और मजबूत भारत का निर्माण करेंगे।आज के बच्चे कल के डॉक्टर, इंजिनियर, शिक्षक वैज्ञानिक सहित देश के जिम्मेवार व्यक्ति बनेंगे ।बच्चों को उन के प्रतिभा के अनुसार अवसर मिलना चाहिए। सभी बच्चों में कुछ ना कुछ प्रतिभी होती है जरूरत है उन्हें पहचानने और निखारने की । शिक्षक अदनान रजा और मिस सदफ ने मंच संचालन करते हुए
बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का माहौल उत्साह, उमंग और खुशियों से भरा रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिस नेहा, मिस आलिया, मिस साइमा, मिस नीलोफर, मिस आफरीन,मिस जीनत, मिस अफ़ीफा, मिस फरहीन, मिस मलका, मिस निखत आदि शामिल थे ।कार्यक्रम के अंत में बच्चों को जलपान कराकर छुट्टी किया गया

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandLohardaga

लोहरदगा की नवपदस्थापित वन प्रमंडल पदाधिकारी अनुराधा मिश्रा ने संभाला पदभार।

निवर्तमान डीएफओ अभिषेक कुमार का जमशेदपुर हुआ स्थानांतरण, बुके देकर नए डीएफओ...