Home Jharkhand लोहरदगा की नवपदस्थापित वन प्रमंडल पदाधिकारी अनुराधा मिश्रा ने संभाला पदभार।
JharkhandLohardaga

लोहरदगा की नवपदस्थापित वन प्रमंडल पदाधिकारी अनुराधा मिश्रा ने संभाला पदभार।

Share
Share

निवर्तमान डीएफओ अभिषेक कुमार का जमशेदपुर हुआ स्थानांतरण, बुके देकर नए डीएफओ का स्वागत तो माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर दी गई विदाई।

लोहरदगा। लोहरदगा वन प्रमंडल में वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) के फेरबदल के बाद प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला। नवपदस्थापित वन प्रमंडल पदाधिकारी अनुराधा मिश्रा ने निवर्तमान डीएफओ अभिषेक कुमार से विधिवत प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की मौजूदगी में स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

प्रभार ग्रहण करने के उपरांत नवपदस्थापित डीएफओ अनुराधा मिश्रा का बुके भेंटकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वहीं, लोहरदगा में अपनी सेवा पूरी करने के बाद जमशेदपुर स्थानांतरित हुए निवर्तमान वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान नए पदाधिकारी के आगमन पर स्वागत और निवर्तमान पदाधिकारी के स्थानांतरण पर विदाई का भावुक माहौल देखने को मिला।

उपस्थित लोगों ने अनुराधा मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा अभिषेक कुमार के आगामी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। नवपदस्थापित डीएफओ अनुराधा मिश्रा के पदभार ग्रहण करने के साथ ही लोहरदगा वन प्रमंडल में विभागीय कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौके पर प्रधान लिपिक प्रेमलाल मिंज, अकाउंटेंट अमित कुमार, वन क्षेत्रीय पदाधिकारी उमेश कुमार दूबे, फॉरेस्टर किशोर नंद कुमार, फॉरेस्टर विक्की मेहता, सूरज सिंह यादव, मनोरंजन कुमार, सुरेंद्र कुजूर, अमित कुजूर, राजीव रंजन भगत, संजीव कुमार तिवारी, संदीप उरांव, सहित प्रधान वनरक्षी मौजूद थे!

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandLohardaga

बच्चे देश के सबसे बड़ी पूंजी – शहनाज

नेशनल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं...