रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
15 नवंबर 2026 को हेसला पंचायत के बिरसा मार्केट मे धरती आबा वीर बिरसा मुंडा जन्मदिन सह आदिवासी गौरव दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें वीर बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया।
जिसमें प्रदीप महतो के द्वारा लोगों को संबोधित भी किया गया जिसमें प्रदीप महतो ने लोगों को बताया कि बहुत ही कम उम्र 25 वर्ष में धरती आबा वीर बिरसा मुंडा पूरे जनमानस को एकजुट कर अंग्रेजी हुकूमतों के विरोध बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी और अपने जल जंगल जमीन को बचाने के लेकर लोगों को जागरूक भी करने का काम किया आज इन्हीं का लड़ाई का देन है कि हम सभी अपने हक और हकीकत की बात कह पा रहे हैं।
लेकिन आज भी हम लोगों का जल जंगल और जमीन सुरक्षित नहीं है। इसके लिए हम लोगों को संगठित होना होगा और संगठित होकर अपनी जल जंगल जमीन को बचाने के लिए आगे आना होगा। इसलिए हम सभी वीर शहीदों की शहादत को याद करते हुए अपने हक हकूक को कायम रखने के लिए तत्पर रहने की आवश्यकता है आज लगता है की फिर एक बार हमारा देश पूंजीपतियों के हाथों गुलाम होता दिख रहा है इसके प्रति हम सभी को सजग रहने की आवश्यकता है
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष विजय कुमार मुंडा, सचिव प्रदीप महतो, सह सचिव दीपक मुंडा, कोषाध्यक्ष शंकर मुंडा, भदानी नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र करमाली , राजेश महतो, राजेश मुंडा, रविंद्र मुंडा ,सौरव मुंडा ,बीरबल मुंडा, शंकर मुंडा ,अघनी देवी ,रीता देवी, लालू मुंडा, संतोष मुंडा, राजकिशोर राम , जागेश्वर पाहन ,किशन मुंडा आदि दर्जनों लोग उपस्थित हुए।





Leave a comment