Home Breaking अजित पवार की मौत की CBI जांच की मांग, रोहित पवार ने अमित शाह से की अपील
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

अजित पवार की मौत की CBI जांच की मांग, रोहित पवार ने अमित शाह से की अपील

Share
Share

महाराष्ट्र की राजनीति में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अजित पवार की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

रोहित पवार ने अमित शाह से अपील की है कि अजित पवार की मौत से जुड़े विमान हादसे की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई को सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए और यह स्पष्ट होना चाहिए कि विमान हादसा दुर्घटना था या इसके पीछे कोई साजिश थी।

इसके साथ ही रोहित पवार ने पुणे रिंग रोड का नाम अजित पवार के नाम पर रखने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और पुणे जिले के विकास में अजित पवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में केवल प्रतिमा का अनावरण करना उनके योगदान को सम्मान देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

रोहित पवार ने चेतावनी दी है कि यदि पुणे रिंग रोड का नाम अजित पवार के नाम पर रखने की मांग स्वीकार नहीं की गई, तो 28 जनवरी 2027 को उनकी पुण्यतिथि पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

गौरतलब है कि 28 जनवरी 2026 को बारामती में विमान हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल इस हादसे की जांच महाराष्ट्र सीआईडी और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) कर रहे हैं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

आज से भारत दौरे पर प्रिंस विलियम और केट,

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन आज यानी 16 नवंबर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मौसम, मैदानों में भी बढ़ी ठंड

देश के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने सर्दी का एहसास कराना शुरू...