Home Jharkhand पूर्व मुखिया के निधन पर शोक संवेदना प्रकट
Jharkhand

पूर्व मुखिया के निधन पर शोक संवेदना प्रकट

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग:  जिले के ईचाक अंतर्गत डाढा पंचायत के पूर्व मुखिया करमटांड गांव निवासी मणिलाल पुरी की बीते दिन आकस्मिक निधन हो गई। बताया जाता है कि अचानक रास्ते से घर जाने के क्रम में वे लकवाग्रस्त हो गए। परिजनों के द्वारा उन्हें चिकित्सकीय सुविधा के लिए विष्णुगढ ले जाया गया। जिसके बाद सदर अस्पताल में भी उन्हें भर्ती कराया गया। लेकिन यह सभी प्रयास असफल साबित हुआ और अंततः वे जिंदगी के जंग हार गए। आकस्मिक मौत की खबर सुनते ही पूरे प्रखंड के साथ डाढा पंचायत में शोक की लहर दौड़ गया। वही वर्तमान डाढा पंचायत मुखिया सुनीता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि सह युवा समाजसेवी दयानंद मेहता ने भी शोक संवेदना प्रकट किए।

उन्होंने बताया कि समाज में ऐसे कर्मठ व्यक्ति का अचानक गुजर जाना पूरे पंचायत वासियों के लिए दुख की बात है , तो वही जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत मेहता ने बताया कि पूर्व मुखिया मनिलाल तुरी अपने पंचायत ही नहीं बल्कि अपने स्थानीय सुदूरवर्ती करमटांड, बभनी और बांका गांव के किसी भी कार्य में हमेशा तत्पर रहा करते थे एंव अपने समाज को एक साथ लेकर चलने का कार्य करते थे। इनके शव यात्रा में राजकुमार तुरी, गानों प्रसाद मेहता, संजय तुरी, सुरेंद्र तुरी  अनिल तुरी, कार्तिक तुरी, द्वारिका तुरी, वशिष्ठ कुमार दास, प्रेम लाल मेहता, समाजसेवी दयानंद कुमार के अलावे पुरे गांव वासी पहुंचकर उनके आत्मा के शांति हेतू मौन धारण भी किया गया। जिसके बाद विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कि गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...