Uncategorized

*मतकमा चौक स्थित सांसद राहुल गांधी का लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने पर युवा कांग्रेस से किया विरोध प्रदर्शन एवं प्रधानमंत्री का पुतला दहन*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा मतकमा चौक स्थित आज सांसद राहुल गांधी के सदस्यता समाप्त किए जाने पर युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का पुतला दहन किया। आपको बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दिया गया है। जिसे लेकर आरोप प्रत्यारोप विरोध प्रदर्शन जारी है जयंत तूरी अध्यक्ष युवा कांग्रेस बड़कागांव विधानसभा एवं मुख्तार अंसारी अध्यक्ष युवा कांग्रेस पतरातु प्रखंड ने कहा केंद्र द्वारा राजनीति षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने से पूरे देश में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी रोष है।

लोकसभा सचिवालय के इस कदम के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी तहत आज भुरकुंडा मतकमा चौक स्थित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार द्वारा लिए निर्णय का विरोध प्रदर्शन किया गया।विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला साथ ही नरेंद्र मोदी अडानी सहित देश को लुटने वाले विभिन्न उधोगपति पर सवाल उठाए । राहुल गांधी के सदस्यता समाप्त होने पर नाराज़ लोगों ने कहा कि यह देश में पावर का दुरपयोग लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।मौके पर उपस्थित श्याम सुंदर प्रसाद। मुख्तार अंसारी प्रखंड अध्यक्ष। सुमित कुमार साव। शंकर।बारीक अंसारी। सोनू अंसारी । सुनील हेंबरम। विजय सोरेन।गुलाब करमाली। विक्की करमाली। अरविंद करमाली। शशि करमाली इत्यादि

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...