Home Uncategorized *रामगढ़ कैंट कोयरी टोला स्थित महावीर मंदिर द्वारा 100वां वर्ष गांठ पर भव्य कलशयात्रा निकाली गई*
Uncategorized

*रामगढ़ कैंट कोयरी टोला स्थित महावीर मंदिर द्वारा 100वां वर्ष गांठ पर भव्य कलशयात्रा निकाली गई*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट मंसूर खान ब्यूरो रामगढ़

रामगढ़ कैंट के कोयरी टोला स्थित आज श्री श्री प्राचीन महावीर मंदिर100वां वर्षगांठ समारोह सह तीन दिवसीय यज्ञ एवं प्रतिष्ठाआयोजित किया गया। यज्ञ स्थल से लेकर दामोदर नदी में जल भर कर हजारों माताओं बहनों ने अपने माथे कलश लेकर पैदल यात्रा करते हुए यज्ञ कार्यक्रम पहुंची। सभी भक्त भक्ति में लीन हो गए। श्री श्री प्राचीन महावीर मंदिर100वां वर्षगांठ समारोह सह तीन दिवसीय यज्ञ एवं प्रतिष्ठा का कलश यात्रा, मंडप प्रवेश एवं वेदी पूजन की गई। भव्य कलशयात्रा निकाली गई। श्री श्री प्राचीन महावीर मंदिर के 100वां वर्षगांठ समारोह सह तीन दिवसीय यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा के अध्यक्ष बिनोद कुमार, सचिव विवेक कुमार एवं कोषाध्यक्ष धीरज कुमार समाजसेवी पंकज महतो, घनश्याम महतो,विक्की साव, दीनदयाल भुनेश्वर कुशवाहा, संतोष कुशवाहा इत्यादि सैकड़ों भक्तगण शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम के 26 मार्च से लेकर 28 मार्च तक भव्य आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम समारोह में रविवार को कलश यात्रा, मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, 27 मार्च को नगर भ्रमण, 28 मार्च को हनुमंत प्राणप्रतिष्ठा होगा। इसके बाद राम भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित होगी। 29 मार्च महावीर ध्वजारोहण एवं रात्रि जागरण 30 मार्च गुरुवार को रामनवमी एवं अटूट भंडारा का आयोजन किया जाएगा।बैंड बाजे के साथ लाइन बनाकर दामोदर नदी से हजारों माताओं बहनों ने अपने माथे पर कलश को लेकर यज्ञ में भाग लिया। इसके बाद बैंड बाजे के साथ नवयुवक झूमते गाते नजर आए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

Khabar365newsगुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...