वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को एक्सपायरी मिक्चर परोसे जाने का मामला सामने आया है। जांच में मिक्चर की एक्सपायरी डेट सात दिन पहले ही समाप्त हो चुकी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कैटरिंग एजेंसी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन में यात्रियों को परोसे गए खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट को लेकर मामला सामने आया। जांच में खाद्य सामग्री की निर्धारित वैधता अवधि समाप्त होने की पुष्टि हुई।
इस घटना के बाद रेलवे ने संबंधित कैटरिंग एजेंसी के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की है। वहीं, इस मामले ने ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।





Leave a comment