हजारीबाग। राहुल दुबे गैंग के प्रमुख सरगनाओं में शामिल तुषार मिश्रा ने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिसकर्मियों की तत्परता से उसे घेराबंदी कर पकड लिया गया।
इस दौरान उसके पैर में गंभीर चोट आई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। तुषार मिश्रा को एक दिन पहले ही पुलिस रिमांड पर लाया गया था। देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा के दौरान उसने भागने की कोशिश की।





Leave a comment