
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
रांची । पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी से मुलाकात कर उनकी माताजी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान अम्बा प्रसाद ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
उन्होंने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में वे शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।





Leave a comment