झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र में राज्य सरकार SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) और MMDR संशोधन अधिनियम को लेकर अपना विरोध दर्ज कराएगी। इन दोनों मुद्दों पर विधानसभा में सरकार की ओर से राजकीय संकल्प और प्रस्ताव रखे जाने की तैयारी है।
SIR को लेकर सरकार की ओर से मौजूदा पुनरीक्षण प्रक्रिया पर रोक लगाने और नए सिरे से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराने की मांग उठाई जा सकती है। वहीं, MMDR संशोधन अधिनियम को लेकर भी राज्य सरकार अपना पक्ष सदन में रखेगी।
विशेष सत्र के दौरान इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में चर्चा होने की संभावना है। अब सबकी नजर विधानसभा की कार्यवाही और सरकार के रुख पर रहेगी।





Leave a comment