Home Bokaro ईएसएल स्टील ने मधुनिया में लगाया मेगा स्वास्थ्य शिविर, 236 ग्रामीणों को मिला लाभ
BokaroJharkhand

ईएसएल स्टील ने मधुनिया में लगाया मेगा स्वास्थ्य शिविर, 236 ग्रामीणों को मिला लाभ

Share
Share


अरविंद कुमार बोकारो,

बोकारो। ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीएसआर विभाग की ओर से प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत सिटिजन्स फाउंडेशन के सहयोग से मधुनिया गांव में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 236 ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला। शिविर का उद्घाटन वार्ड सदस्य जब्बार अंसारी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों एवं ईएसएल की सीएसआर टीम की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान जनरल फिजिशियन, हड्डी रोग, बाल रोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

वहीं ममता मूर्ति आई हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों की आंखों की जांच की। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड उपलब्ध कराने तथा आभा (ABHA) कार्ड के पंजीकरण की सुविधा भी दी गई। इसके अलावा 45 लोगों की ब्लड शुगर, 54 लोगों का ब्लड प्रेशर और 10 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच की गई।

इस अवसर पर ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रोजेक्ट आरोग्य के माध्यम से कंपनी लगातार स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए कंपनी आगे भी इस तरह की पहल जारी रखेगी।

ईएसएल स्टील की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने, समय पर बीमारियों की पहचान करने तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से लोगों को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles