Home Jharkhand झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा भरनो प्रखंड कार्यालय के समक्ष किसान महापड़ाव, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा
Jharkhand

झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा भरनो प्रखंड कार्यालय के समक्ष किसान महापड़ाव, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा

Share
Share


संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आव्हान पर झारखंड राज्य किसान सभा गुमला जिला कमिटी के तत्वावधान में भरनो प्रखंड कार्यालय के समक्ष किसान महापड़ाव कर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, मुख्य हेमंत सोरेन एवं गुमला उपायुक्त के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में किसानों के लिए एम् एस पी की कानूनी गारंटी देने, पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र खौल कर घोषित एम् एस पी 25 रू 50 पैसा प्रति किलो के दर पर खरीद की जमीन का आनलाइन बन्द करने,गारंटी करने, घोषित एम् एस पी के बजाय धान 17 रू 19 रू प्रति किलो खरिदी पर रोक लगाने, किसानों के सम्पूर्ण कर्ज माफ़ करने,सभी किसानों को पी, एम्, सम्मान नीधि का लाभ देने,जल,जंगल,जमीन, खनिज संपदा सी,एन टी, एक्ट की रक्षा, जमीन आनलाईन में गड़बड़ी में सुधार,2928 के सर्वे के अनुसार जमीन आनलाईन बन्द करने, दाखिल-खारिज में घुसखोरी,डाईर जतरा स्थल राजा की ज़मीन का डीड एवं दाखिल-खारिज रद्द करने,डाईर जतरा स्थल विवाद को हल करने के बजाए लड़वाने वाले थाना प्रभारी ने अंचलाधिकारी पर कारवाई करने, रतिया उरांव एवं साथियों पर फर्जी मुकदमा की न्यायिक जांच करने, प्रदर्शन में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने,सभी जरूरतमंदों को आवास, पेंशन,राशन, सिंचाई कूप – तालाब, क्रेडिट कार्ड देने,पारस डैम का दरवाजा मरम्मती करने, सर्वाधिक महंगाई, बेरोजगारी नीजिकरण, पलायन, विस्थापन पर रोक लगाने, किसान विरोधी भारत अमेरिका व्यापार समझौता, बीज और बिजली विधेयक, खनिज विधेयक,4 लैबर कोड रद्द करने, मनरेगा की वापसी,200 दिन काम 600 रू मजदूरी, सभी महिलाओं को म‌ईया योजना स्वीकृत करने, हाथियों के आतंक से किसानों को निजात दिलाने आदि मांगे शामिल थे।


मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव एवं अखिल भारतीय किसान सभा राष्ट्रीय केन्द्रीय कमिटी सदस्य सुफल महतो ने कहा 13 माह चली किसान आन्दोलन में 736 किसानों के शहादत के पश्चात तीनों कृषि कानून रद्द करते हुए 10 दिसंबर 2021 को किसान आन्दोलन एवं मोदी सरकार का लिखित समझौता 6 साल बाद भी लागू नहीं हौना मौदी सरकार के किसान विरोधी चरित्र को उजागर करता है, एम् एस पी की कानूनी गारंटी का वादा झूठा साबित हुआ, एम् एस पी नहीं मिलने के कारण साढ़े 4 लाख किसानों की आत्महत्याएं चिंता का विषय है, झारखंड में घोषित एम् एस पी 25 रू 50 पैसा के बजाय 17 रू 19 रू प्रति किलो धान खरीदी यानी 7रू 50 पैसा के कमी मैं बैचने पर मजबूर हैं। झारखंड राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव मदुवा कच्छप ने कहा हम राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, एवं उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर सौप कर उक्त मांगों को हल करने की लड़ाई लड़ेगे, मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा, इसके अलावे शंकर उरांव, रतिया उरांव, अनिल उरांव, मिला कुजुर, चंद्रदेव उरांव,मिली उरांव, आदि ने संबोधित किया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के प्रखंड कार्यालय में अनुपस्थित होने नराज प्रदर्शकारियों ने सड़क जाम कर दिया,मोटे पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी पहुंच कर ज्ञापन लिया एवं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उपायुक्त गुमला तक मांगपत्र पहुंचाने तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

गुणवत्ता उत्कृष्टता के क्षेत्र में PVUNL को दोहरी उपलब्धि

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL)...