Home Jharkhand नगर निगम के आंतरिक राजस्व संग्रहण में वृद्धि को लेकर माननीया महापौर महोदया की अध्यक्षता में निगम परिषद की आपात बैठक आयोजित, राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश
JharkhandRanchi

नगर निगम के आंतरिक राजस्व संग्रहण में वृद्धि को लेकर माननीया महापौर महोदया की अध्यक्षता में निगम परिषद की आपात बैठक आयोजित, राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश

Share
Share

रांची । राँची नगर निगम के आंतरिक राजस्व संग्रहण में वृद्धि तथा राजस्व के सभी स्रोतों की समीक्षा के उद्देश्य से महापौर श्रीमती रोशनी खलखो की अध्यक्षता में निगम परिषद की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप महापौर श्री नीरज कुमार, माननीय वार्ड पार्षदगण,नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, निगम के विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान निगम के विभिन्न आंतरिक राजस्व स्रोतों, यथा होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, विज्ञापन शुल्क, बाजार एवं दुकान किराया, जल कर, पार्किंग शुल्क, यूजर चार्ज सहित अन्य राजस्व मदों से प्राप्त होने वाली आय की विस्तृत समीक्षा की गई। इस क्रम में सभी शाखाओं के आय-व्यय का मदवार आकलन किया गया तथा पिछले वित्तीय वर्षों की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष के राजस्व संग्रहण की स्थिति की समीक्षा करते हुए राजस्व लक्ष्य एवं वास्तविक उपलब्धि के बीच के अंतर पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, राजस्व संग्रहण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारणों की भी समीक्षा की गई।

माननीया महापौर ने कहा कि राँची नगर निगम की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए आंतरिक राजस्व संग्रहण में वृद्धि अत्यंत आवश्यक है। निगम के सभी राजस्व स्रोतों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए राजस्व वसूली की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को राजस्व संग्रहण में वृद्धि के लिए ठोस, प्रभावी एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे बकायेदार जो बार बार निगम के चेतावनी के बाद भी बकाया रकम वापसी नहीं करते हैं तो उन सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व संग्रहण के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जवाबदेही निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में निगम के राजस्व संग्रहण को अधिक प्रभावी बनाने, सभी राजस्व मदों की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
माननीय पार्षदगणों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिससे निगम के राजस्व हानि को रोककर राजस्व वृद्धि की जा सके।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

गुणवत्ता उत्कृष्टता के क्षेत्र में PVUNL को दोहरी उपलब्धि

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL)...