Jharkhand

गोविन्दपुर प्रखंड 20-सूत्री का कार्यालय उद्घाटन किया गया

Share
Share
Khabar365news

20-सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति ने गोविंदपुर प्रखंड परिसर में लगाया जनता दरबार

टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं 20- सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया 20- सूत्री कार्यालय का उद्घाटन

धनबाद गोविंदपुर: बुधवार को धनबाद जिला 20-सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के उपस्थिति में बीस-सूत्री समिति की ओर से गोविन्दपुर प्रखंड परिसर में जनता दरबार लगाया गया एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं धनबाद जिला 20-सूत्री उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के कर-कमलों के द्वारा गोविन्दपुर प्रखंड 20-सूत्री का कार्यालय उद्घाटन किया गया,मोके पर गोविंदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल पदाधिकारी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।मौके पर धनबाद जिला 20-सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि धनबाद जिला 20-सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति जिला के सभी प्रखंड में जनता दरबार लगाकर झारखंड सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सुनिश्चित रुप से मिले जिसके लिए दृढसंकल्पित है, इसी कड़ी में आज गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय में 20-सूत्री समिति की ओर से जनता दरबार लगाए गया,उक्त जनता दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे,उक्त जनता दरबार से लोगों में खुशी और उत्साह देखी गई और लोगों ने पीएम आवास, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, जमीन से संबंधित दाखिल खारिज,मोटेसन, जाति,आवासीय संबंधित आवेदन सैकड़ों लोगों ने दिया, उस आवेदन पर प्रखंड एवन अंचल पदाधिकारी ने अविलंब निराकरण करने का आश्वासन दिया। आगे श्री सिंह ने कहा कि गैर भाजपा शासित राज्य होने के कारण केंद्र सरकार झारखंड सरकार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है एक तरफ प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ लगभग 5 साल से केंद्र सरकार द्वारा झारखंड में पीएम आवास योजना का पोर्टल नहीं खोला गया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।आवास योजना का पोर्टल नहीं खोलने के कारण जरुरतमंद लोगों का आवास आवंटन नहीं हो पा रहा है और न हीं इसका लाभ लोगों को मिल पा रहा है। आगे श्री सिंह कहां की धनबाद जिला 20-सूत्री जिला के सभी प्रखंड में जनता दरबार लगाकर राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रुप से दिलाने का काम करेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लखी सोरेन,शमशेर आलम, योगेंद्र सिंह योगी,हराधन रजवार,राजू प्रमाणिक, गोविंदपुर प्रखंड 20-सूत्री अध्यक्ष अख्तर हुसैन अंसारी,अनिल साव,पप्पू कुमार तिवारी,मनोज कुमार हाड़ी,मो.पैगम अली,राजेंद्र किस्कू प्रशांत हेम्ब्रम सहित सभी बीस-सूत्री सदस्य व सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एसजीएफआई में चयनित 11 खिलाड़ियों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी

Khabar365newsपोचरा, वार्ड नंबर-7। केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से वार्ड नंबर-7...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में घरेलू विवाद के बाद मां की मौत,

Khabar365newsबोकारो। जिले में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन का परिवार आर्थिक संकट में

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन के परिवार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...