Uncategorized

ईसाई समुदाय ने मनाया खजूर रविवार

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग–प्रभु ईसा के येरुसलेम में प्रवेश करने की घटना को याद में मनाया में मनाया जाता है। खजूर रविवार (पाम संडे ) पूरे विश्व में ईसाई समुदाय द्वारा विधि विधान से मनाया जाता है। इसी क्रम में कैथोलिक ईसाई समुदाय के बीच बिशप आनंद जोजो के नेतृत्व में प्रभु का रूपान्तरण महागिरिजाघर में खजूर डाली की पवित्र जल से आशीष के साथ शुभारंभ किया गया। बिशप आनद जोजो पल्ली, पुरोहित फादर अंटोनी, फादर रेमंड सोरेंग, फादर विजय, फादर प्रदीप व फादर अब्राहम ने सर्वप्रथम पवित्र मिस्सा पूजा संत रॉबर्ट मध्य विद्यालय के प्रांगण में प्रारम्भ किया, जहां विश्वासियों द्वारा लाई गई खजूर डाल की आशीष पवित्र जल छिड़क बिशप आनंद ने किया। विश्वासियों द्वारा प्रभु येसु की जय जयकार कर विश्वासी जुलूस के साथ महागिरजाघर में प्रवेश किया। प्रभु येसु के येरुसलेम में प्रवेश करने पर लोगों द्वारा ख़ुशी में स्वागत किया जाता है विश्वासी कोमल खजूर की डाल और अपने कपडे को रास्ते में बिछा कर अपने प्यार का इज़हार करते हैं। चालीसा के अंतिम पड़ाव में पवित्र सप्ताह का प्रारम्भ खजूर रविवार से होता हैं। इस सप्ताह में पवित्र तेल विलेपन पूजा, पुण्य बृहस्पतिवार व पुण्य शुक्रवार का विशेष मिस्सा पूजा किया जाएगा। बिशप आनंद जोजो ने अपने सन्देश में कहा कि प्रभु येसु ने मानव जाति के कल्याण के लिए अपने आप को बलिदान कर दिया और प्रेम, दया व क्षमा का सन्देश दिया। मिस्सा पूजा का भक्ति गीत संचालन फादर प्रबल के नेतृत्व में दीपूगढ़ा ईसाई समुदाय द्वारा किया गया। पूजा स्थल की साफ सफाई सजावट संत रॉबर्ट और हॉली क्रॉस द्वारा किया गया। समारोह को सफल बनाने में फरदीनन्द लकड़ा, कैथोलिक सभा, महिला संघ और युवा संघ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...