Jharkhand

*पीवीयूएनएल स्थिति अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर मुखिया एवं पीवीयुएनल अधिकारी के बीच मैत्री क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

अन्तराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज दिनांक 06.04.2023 को पीवीयुएनएल परियोजना तथा निकटवर्त्ती 11 ग्राम पंचायतों के मुखिया टीम “मुखिया XI” के मध्य हेसला ग्राम के इमली मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच बडे ही सैहार्दपूर्ण माहौल में खेला गया। उक्त क्रिकेट मैच में सभी 11 पंचायतो के मुखिया व पंचायन प्रतिनिधियों ने भाग लेकर इस क्षेत्र में खेल के विकास का संकल्प लिया। मुखिया एकादश की टीम टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षन का निर्णय लिया। पीवीयुएनएल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 90 रनों का स्कोर खड़ा किया। मुखिया एकादश ने सिर्फ 8.2 ओवर 4 विकेट के नुकसान 95 रन बनाकर 6 विकेट से यह मैत्री क्रिकेट मैच जीत कर उपस्थित सभी दिलों को भी जीत लिया।मैत्री क्रिकेट मैच का उद्धाटन पीवीयुएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री रविन्द्र कुमार से सभी खिलाडीयों को मैच कैप देकर किया। सभी 11 पंचायतों के मुखियाओं के शॉल देकर सम्मानीत भी किया गया तथा ग्रामों मे खेल के उचीत विकास हेतु सभी पंचायतों को पूर्ण खेल किट (क्रिकेट, फुटवॉल, कैरम, व वॉलीवाल) भी पीवीयुएनएल के द्वारा प्रदत्त किया गया।श्री नीरज कुमार रॉय मा०सं० ने हेसला, कटिया, कोटो, जयनगर, बलकुदरा, सांकूल, लबगा, पतरातू, पंचमंदीर, साहकलोनी हनुमानगढी के सभी मुखियागण पंचायत प्रतिनिधि व ग्राम वासियों को खेल में प्रतिभाग लेने हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...