Jharkhand

स्वास्थ्य सुरक्षा कीट का वितरण करने का निर्णय

Share
Share
Khabar365news

देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में पुनः कोरोना महामारी के दस्तक दिए जाने से हजारीबाग लोकसभा के लोकप्रिय माननीय सांसद सह अध्यक्ष, वित्त संबंधी स्थाई संसदीय समिति मान्यवर जयंत सिन्हा जी ने अपने क्षेत्र के लोगों के प्रति चिंतित होकर पुनः स्वास्थ्य सुरक्षा कीट का वितरण करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य सुरक्षा कीट पूर्व में पूरे लोकसभा क्षेत्र में लगभग 50हजार की संख्या में वितरण किया गया था। पुनः कीट वितरण हेतु 50 हजार कीट निर्माण की तैयारी पड़ेगी वृहत पैमाने पर सांसद प्रतिनिधि टुन्नू गोप,सांसद प्रतिनिधि प्रफुल कुमार,सांसद के निजी सचिव हिमांशु कुमार,आशीष सिंह, सत्यजीत, सनी सिंह एवं वेद प्रकाश के देखरेख में स्थानीय अटल भवन में प्रारंभ हो चुका है कीट का वितरण अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से पूरे लोकसभा क्षेत्र में करवाया जाएगा। इस अवसर पर सांसद जयंत सिन्हा ने अपने संदेश में कहा कि आप लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। वितरण किए जा रहे स्वास्थ्य सुरक्षा कीट का सदुपयोग अपने परिवार के सदस्यों को करने के लिए जागरूक करें, जागरूकता ही इस भयानक महामारी से बचाव का एकमात्र रास्ता है। आप को सुरक्षित रखना ही मेरा परम कर्तव्य है इसके लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा जिससे आपका और आपके परिवार का इस बीमारी से बचाव हो।
उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आप मेरी बातों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा कीट का उपयोग अवश्य ही करेंगे। उक्त आशय की जानकारी सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandSocial

बिग ब्रेकिंगझारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Khabar365newsसाहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान जामताड़ा में हुई मुठभेड़टॉयलेट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Khabar365newsदेवघर। सावन की पहली सोमवारी पर विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांचीहजारीबाग

रांची और हजारीबाग समेत 20 ठिकानों पर CID की दबिश

Khabar365newsरांची। 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित गड़बड़ी के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में आकाशीय बिजली बनी जानलेवा

Khabar365newsरांची। झारखंड में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही वज्रपात का...