Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा जी ने की भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी से मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग के विकास समेत विभिन्न महत्वपूर्ण राजनितिक मुद्दों पर की चर्चा

माननीय सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी ने 5 अप्रैल 2023 को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे.पी. नड्डा जी से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात में विकास, राजनितिक व संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

श्री जयंत सिन्हा जी ने उनके समक्ष हज़ारीबाग लोकसभा में विशाल स्तर पर आयोजित की गयी सांसद खेल प्रतिस्पर्धा ‘अमृत ट्रॉफी’ की प्रति प्रस्तुत की। इस प्रतियोगिता ने खेल के क्षेत्र में इतिहास रचा। इसमें हज़ारीबाग लोकसभा की 300+ पंचायतों से लगभग 10 हज़ार खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने नड्डा जी को ‘सेवा का रिपोर्ट कार्ड’ भी प्रस्तुत किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हज़ारीबाग लोकसभा में चल रहे विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जानकार नड्डा जी को प्रसन्नता हुई।

श्री जे.पी. नड्डा जी ने हज़ारीबाग व रामगढ़ में चल रहीं अक्षयपात्रा महा-रसोईघर, हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट व रेलवे लाइन समेत अन्य कई परियोजनाओं की सराहना की। उन्होंने हज़ारीबाग लोकसभा को प्रगति के पथ पर अग्रसर बनाये रखने हेतु श्री जयंत सिन्हा जी को शुभकामनायें दीं।

श्री जयंत सिन्हा जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से झारखण्ड के विकास व राजनितिक मुद्दों पर भी लंबी चर्चा की। जेएमएम-कांग्रेस सरकार की नीतियों व कार्यों से झारखण्ड वासी त्रस्त हैं। राज्य में भ्रष्ट्राचार व तुष्टिकरण आज चरम पर है। जनता बुनियादी सुविधाओं तक को तरस रही है। इन सभी मामलों पर नड्डा जी ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि 2024 में मोदी जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार झारखण्ड में विकास को गति देगी और अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएँ पहुंचाएगी।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि मुझे श्री जे.पी. नड्डा जी से जो मार्गदर्शन मिला है, वो जनसेवा के मेरे संकल्प को नई ऊर्जा व मज़बूती देगा। झारखण्ड की जनता राज्य में अब भाजपा का विकासशील शासन चाहती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में झारखण्ड में 2024 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर जेपी नड्डा जी को रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करने पर हजारीबाग जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सांसद जयंत सिन्हा जी को बधाई दिया बधाई देने वालों में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि मंडल के संयोजक प्रोफेसर सुरेंद्र सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि टुन्नु गोप, आनंद देव, बिपिन कुमार सिन्हा, मिथलेश पाठक,प्रफुल कुमार, हिमांशू कुमार, अशीष सिंह, रणधीर पांडे,रंजीत सिंह,सुरेश कुमार,राजेंद्र प्रसाद राजा, अजय मेहता,मुकुंद साव,राजेश सहाय,अमित साव,उदय कुमार सिन्हा,सुरेश प्रसाद दारू,नंद लाल प्रसाद मेहता,सुमन कुमार पप्पू, कृष्ण कुमार सिन्हा, प्रियम्वदा सहित अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यकर्ता उपस्थित हुए।उक्त जानकारी सांसद जयंत सिन्हा जी के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना क्षेत्र मैक्स हॉस्पिटल...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सोहराय भवन पहुंचे CM हेमंत, JMM की बैठक आज

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री और JMM केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन सोहराय भवन पहुंच गए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC-JSSC परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर AJSU नेता संजय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रोजेक्ट भवन से हटे अभ्यर्थी, कुटे मैदान में धरना

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL समेत नियुक्ति से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे...