BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सोहराय भवन पहुंचे CM हेमंत, JMM की बैठक आज

Share
Share
Khabar365news

रांची। मुख्यमंत्री और JMM केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन सोहराय भवन पहुंच गए हैं। यहां आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की विस्तारित केंद्रीय समिति की अहम बैठक हो रही है। बैठक में MMDR Amendment Bill 2026 के खिलाफ पार्टी की आगे की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

बैठक में JMM के सांसद, विधायक, मंत्री, केंद्रीय समिति के पदाधिकारी और जिलों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

बैठक का सबसे अहम एजेंडा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार करना है। JMM इस मुद्दे को झारखंड के अधिकारों और खनिज संसाधनों से जुड़े हितों से जोड़कर विरोध कर रहा है।

पार्टी की ओर से संकेत दिए गए हैं कि विधेयक के खिलाफ विरोध को राज्यव्यापी स्तर तक ले जाया जा सकता है। बैठक में आंदोलन के स्वरूप, कार्यक्रम और संगठन की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण फैसला होने की उम्मीद है।

इसके अलावा बैठक में पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा होगी। बैठक के बाद JMM की आगे की रणनीति और आंदोलन के कार्यक्रम को लेकर तस्वीर साफ होने की संभावना है।

फिलहाल सभी की नजर सोहराय भवन में चल रही इस अहम बैठक पर टिकी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सर्कस देखकर लौट रहे 3 युवकों को आर्टिगा ने मारी टक्कर, तीनों की मौत

Khabar365news[स्थान]। सर्कस देखकर घर लौट रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार आर्टिगा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

OBC आरक्षण की मांग पर झारखंड के 5 जिलों में बंद, सड़कों पर उतरा पिछड़ा वर्ग

Khabar365newsरांची। OBC आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को रांची, खूंटी,...