
खलारी प्रखंड के चूरी दक्षिणी पंचायत के अंबाटोंगरी गांव में दर्जनों ब्रृद्ध,असहाय, जरूरतमंद महिला, पुरुष एवं दिव्यांगों को पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा चयनित कर झामुमो खलारी प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान के द्वारा कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित ग्रमीणों को सरकार के बहुमूल्य योजनाओं से अवगत कराया गया।ग्रामीणों को सरकारी लाभ से वंचित रहे हैं। इस दौरान पंचायत अध्यक्ष अजय मुंडा ने असहायों के घर घर जाकर दस्तावेज लेकर प्रखंड मुख्यालय से लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा। मौके पर खलारी प्रखंड संयुक्त सचिव चितरंजन सिंह, मीडिया प्रभारी विशाल पासवान,शंभू दास, हैदरअली खान, शाहिद अंसारी, धर्मराज गंझू, संदीप मुंडा, सुनीता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Leave a comment