Jharkhand

*रामगढ़ बिरसा बस स्टैंड के जीर्णोद्धार कार्यो हेतु हुआ भूमि पूजन*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ शहर अंतर्गत बिरसा बस स्टैंड के जीर्णोद्धार कार्यों का शिलान्यास 5 अप्रैल 2023 को माननीय मंत्री श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार श्री सत्यानंद भोक्ता के द्वारा किया गया था। इसी क्रम में शनिवार को बिरसा बस स्टैंड परिसर में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान माननीय सांसद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र श्री जयंत सिन्हा एवं उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा सहित अन्य ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद श्री जयंत सिन्हा ने उपस्थित सभी को बताया कि डीएमएफटी के तहत बिरसा बस स्टैंड का जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है जोकि जिलेवासियों को कई सुविधाएं देगा वहीं उन्होंने जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के उपरांत लोगों बिरसा बस स्टैंड में उपलब्ध होने वाली सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने की अपील की।* *■बिरसा बस स्टैंड, रामगढ़*==========*★ बहुप्रतीक्षित बिरसा बस स्टैंड रामगढ़ के जीर्णोद्धार के उपरांत यात्रियों को उपलब्ध होंगी आधुनिक सुविधाएं**★ यात्रियों के लिए 2 एवं बस चालकों व अन्य कर्मियों के लिए होगी अलग से 1 डॉरमेट्री**★ दो रेस्तरां का होगा संचालन**★ क्लॉक रूम सहित अन्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध**★ एक बार में 16 बसों के खड़े होने की होगी व्यवस्था**★12 अलग-अलग किओस्क का होगा निर्माण*===========*राष्ट्रीय राजमार्ग 33 के बगल में बसा रामगढ़ शहर अपने आप में खास है। अगर बात की जाए रामगढ़ शहर के बिरसा बस स्टैंड की तो प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बसों से बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल सहित अन्य राज्यों तक का सफर करते हैं। उपायुक्त के जनता दरबार सहित विभिन्न माध्यमों से लोगों द्वारा बस स्टैंड रामगढ़ में सुविधाओं की मांग पर उपायुक्त ने विशेष ध्यान दिया एवं इस मामले को डीएमएफटी के न्यास परिषद में रखा गया। न्यास परिषद से अनुमोदन के उपरांत तीव्र गति से विभिन्न प्रक्रियाएं पूरी कर बिरसा बस स्टैंड जीर्णोद्धार परियोजना का शिलान्यास माननीय मंत्री सत्यानंद भोक्ता द्वारा किया गया है।**बहुप्रतीक्षित बिरसा बस स्टैंड का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के उपरांत यात्रियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी कार्यों के तहत बिरसा बस स्टैंड रामगढ़ में यात्रियों के लिए दो डॉरमेट्री एवं वाहन चालकों एवं अन्य कर्मियों के लिए अलग से एक डोरमेट्री का निर्माण कराया जाएगा वही कार्य पूर्ण होने के उपरांत एक बार में बस स्टैंड में 16 बसें खड़ी हो सकेंगी वही बस स्टैंड में दो रेस्टोरेंट एवं 12 अलग-अलग किओस्क (छोटी-छोटी दुकानें) का संचालन किया जाएगा।**जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के उपरांत बिरसा बस स्टैंड रामगढ़ में यात्रियों के लिए क्लॉक रूम की सुविधा उपलब्ध होगी जहां यात्री अपने सामान को रखकर जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। इन सबके अलावा उपायुक्त द्वारा गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को कई अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandRanchi

अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को श्रद्धांजलि, 12 अगस्त को 209वीं जयंती मनाने की घोषणा

Khabar365newsरांची । आज धुर्वा गोलचक्कर स्थित ऐतिहासिक अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव...

BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में वर्जपात के चपेट में आने से तीन की मौत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातू क्षेत्र में तेज बारिश के साथ कई...

JharkhandLohardaga

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Khabar365newsलोहरदगा आवास पर कार्यकर्ता, समर्थकों और शुभचिंतको ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर...