Jharkhand

*उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय मध्याह्न भोजन स्टीयरिंग कम मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: शनिवार को जिला समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मध्याह्न भोजन स्टीयरिंग कम मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को मध्याह्न भोजन के संचालन के दौरान विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए चावल का उठाव करने व खाद्य पदार्थों से संबंधित रोस्टर का पालन करने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने एवं मध्यान भोजन हेतु सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने निरीक्षण के दौरान साफ सफाई का भी जायजा लेने का निर्देश दिया। इन सबके अलावा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों से उनके उनके क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में मध्याह्न भोजन हेतु उपलब्ध राशन सामग्रियों, आवंटन की उपलब्धता आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।**बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावा सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, खाध्य सुरक्षा पदाधिकारी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रामगढ़, नगर प्रबंधक नगर परिषद, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandRanchi

अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को श्रद्धांजलि, 12 अगस्त को 209वीं जयंती मनाने की घोषणा

Khabar365newsरांची । आज धुर्वा गोलचक्कर स्थित ऐतिहासिक अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव...

BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में वर्जपात के चपेट में आने से तीन की मौत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातू क्षेत्र में तेज बारिश के साथ कई...

JharkhandLohardaga

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Khabar365newsलोहरदगा आवास पर कार्यकर्ता, समर्थकों और शुभचिंतको ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर...