Jharkhand

*सिरका कहुवा बेड़ा स्थित पानी की घोर किल्लत से परेशान ग्रामीण दामोदर नदी के तट पर चूआ बनाकर निकालते को है मजबूर।*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ जिले के सिरका कहुवा बेड़ा स्थित आज पानी की घोर किल्लत से परेशान ग्रामीण दामोदर नदी के तट पर चूआ बनाकर निकालते हैं लोग पानी।।आपको बताते चलें कि झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक जिला रामगढ़ में इन दिनों पानी की घोर किल्लत देखने को मिल रही है।

रामगढ़ ज़िला के कहूवा बेड़ा उरांव टोला में पीने की पानी की घोर किल्लत देखने को मिल रही है,1 किलोमीटर दूर दामोदर नदी के तट से चूआ बनाकर ग्रामीण और विकलांग महिला तक पानी लाने को है बिवस, ग्रामीणों ने कहा कि हम लोग सालों भर दामोदर नदी के तट पर है चूआ बनाकर पानी निकालने का काम करते हैं और अपने हलक को बुझाते हैं, घर का सारा काम छोड़कर महिलाएं दिनभर अपने बच्चों के साथ पानी भरने का काम करती है,

ग्रामीण महिलाएं और बच्चों ने बताया कि हम लोगों की स्कूल भी छूट जाती है पानी की समस्या को लेकर पहले हम लोग मम्मी पापा के साथ में चूवा से पानी भरकर लाते हैं उसके बाद घर में खाना बनता है उसके बाद टिफिन तैयार होता है, उसके बाद हम लोग स्कूल जाते हैं उसमें हम लोग के कभी-कभी देर हो जाती है जिसके कारण स्कूल के टीचर से डांट सुननी पड़ती है, लोगों ने बताया कि चुनाव के समय में बहुत सारे नेता लोग गांव पहुंचते हैं लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद कोई भी गांव देखने तक नहीं आता, ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि पानी की गंभीर समस्या हम लोगों के गांव में हैं,

चुनाव के वक्त सभी लोगों के द्वारा यह आश्वासन दिया जाता है कि चुनाव जीतने के बाद सबसे पहला पानी की समस्या को दूर किया जाएगा लेकिन समस्या जस की तस रह जाती है।

पूरे मामले को लेकर आज ग्रामीणों ने स्थानीय सांसद विधायक और सरकार से इस समस्या का समाधान हेतु गुहार लगाई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...