रांचीः कुख्यात अपराधी लवकुश शर्मा को पुलिस की गिरफ्त में है। झारखंड एटीएस ने लव कुश शर्मा को बिहार के अरवल जिले से पकड़ा है। मोरहाबादी में दिनदहाड़े हुए गैंगवार की घटना में शामिल लव-कुश शर्मा अंडर ग्राउंड हो गया था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति को भी पुलिस ने पकड़ा है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली कि लवकुश अरवल में है वैसे ही एक्टिव पुलिस अफसरों को तुरंत उसे पकड़ने लिए लगा दिया गया। लव कुश के भाई सोनू शर्मा को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया है। मोरहाबाद में हुए कालूलामा हत्याकांड में लवकुश शर्मा शामिल था। लवकुश शर्मा वर्ष 2015 में इंजीनयर समरेंद्र प्रसाद को रंगदारी मांगने व गोली मारने के बाद चर्चे में आया था। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेजा था। उसके खिलाफ रंगदारी, हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं।
Leave a comment