Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा जी ने हज़ारीबाग में बच्चों के बीच किया राशन वितरण

Share
Share
Khabar365news

कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों को उपलब्ध करवा रहे सहायता

माननीय सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी का प्रयास रहता है कि क्षेत्र का हर निवासी सुखी हो व उसे किसी असुविधा या कठिनाई का सामना न करना पड़े। वे बच्चों, युवाओं, महिलाओं व बुज़ुर्गों की सुविधा के लिए हर कदम उठा रहे हैं। उनके प्रयास से ही हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में कोरोना काल में अपने माता-पिता या इनमें से किन्हीं एक को खो चुके बच्चों को सहायता मुहैया करवाई जा रही है। फीडिंग इंडिया व जोमाटो इसमें सीएसआर मद से सहयोग दे रहे हैं।

इन बच्चों को एजुकेशन किट दी गयी है, जिसमें ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने हेतु लगभग ₹20 हज़ार की टैबलेट है। साथ ही अनएकैडमी के एक साल के निशुल्क सब्सक्रिप्शन के साथ स्टेशनरी भी दी गयी है। इसमें 12 नोटबुक, 10 पेन, 10 पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स इत्यादि हैं। साथ-साथ इन बच्चों को पूरे एक वर्ष तक निशुल्क राशन उपलब्ध करवाया जायेगा। उन्हें बेहतर पोषण मिले इसके लिए मोटा अनाज समेत बाजरे व रागी के लड्डू भी दिए जायेंगे। इस राशन किट में 10 किलो आटा, 20 किलो चावल, 4 किलो चना दाल, 2 किलो सोयाबीन, 1 किलो नमक, 1 किलो रिफाइंड तेल समेत हल्दी इत्यादि है।

श्री जयंत सिन्हा जी ने 24 अप्रैल 2023 को हज़ारीबाग स्थित अपने आवास पर लगभग 50 बच्चों को राशन की तीसरी क़िस्त वितरित की। इससे पहले भी सैकड़ों बच्चों को राशन उपलब्ध करवाया जा चुका है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में ऐसे बच्चे जो कोरोना काल में अपने माता-पिता या इनमें से किन्हीं एक को खो चुके हैं, वे तत्काल सांसद कार्यालय अटल सेवा केंद्र से 9471136164/65/66 पर संपर्क करें। हम उनकी शिक्षा समेत एक साल तक निशुल्क राशन की व्यवस्था करवाएंगे। हमारे बच्चों को हर सुविधा मिले इसके लिए प्रतिबद्ध हूँ।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में हम बच्चों को बेहतर शिक्षा, भोजन व सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु विभिन्न अभियान चला रहे हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मुहैया करवाने के लिए हज़ारीबाग व रामगढ़ में अक्षयपात्रा रसोईघर के विशाल रसोईघर का निर्माण किया जा रहा है। फीडिंग इंडिया व जोमाटो के सहयोग से हमने क्षेत्र से कुपोषण दूर करने हेतु महाअभियान की भी शुरुआत की है। इसके तहत हज़ारीबाग व रामगढ़ के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहारों की आपूर्ति की जाएगी। इसमें बच्चों को मोटे अनाज समेत सभी पोषक पदार्थ उपलब्ध करवाए जायेंगे। यह अभियान हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में कुपोषण ख़त्म होने तक जारी रहेगा। इसके साथ ही अनेक समुदायों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए स्थानीय एनजीओ से सहयोग लिया जाएगा।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम क्षेत्र में बच्चों को सभी सुविधाएँ उपलब्ध करवा रहे हैं। बच्चों को बेहतर पोषण मिलेगा तो उनका शारीरिक व मानसिक विकास होगा, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा। उन्होंने इस सहयोग के लिए फीडिंग इंडिया व जोमाटो का आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...